गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन 29 जुलाई को, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
टिब्बी। संत कबीर वृद्ध आश्रम, ऐलनाबाद वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का आयोजन बुधवार, 29 जुलाई 2026 को संत कबीर वृद्ध आश्रम, ऐलनाबाद में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, गुरु भाइयों, बहनों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर गुरु कृपा एवं सत्संग का लाभ लेने का आग्रह किया है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम परम पूज्य सद्गुरुदेव जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। प्रातः 8:00 बजे प्रेम कुटिया, ऐलनाबाद से पूज्य गुरुदेव जितवानंद जी महाराज की भव्य शोभायात्रा एवं नगर कीर्तन का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात सत्संग, गुरु वंदना एवं आशीर्वचन सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु के दर्शन, सत्संग एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित करेंगे। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
