News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कृषक सम्मान समारोह आयोजित

कृषक सम्मान समारोह आयोजित

सहकार सप्ताह के तहत कृषक सम्मान समारोह आयोजित, 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान व समितियां सम्मानित

टिब्बी। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा टिब्बी में कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक संजय दुखाड़िया ने की। उन्होंने किसानों को बैंक की विभिन्न ऋण, बचत एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अमानत संग्रहण एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने पर पीरकामडिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हरजीत कौर, व्यवस्थापक रघुवीर, जसबीर सिंह संधू (सलेमगढ़), राजीविका कल्याणी स्वयं सहायता समूह तथा राजेन्द्र कुमार पूनियां (शेरका) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नरोत्तम सिंह, बैंकिंग सहायक इन्द्रपाल घोटेला, कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक कमल बंसल, समिति व्यवस्थापक रामस्वरूप गोदारा, रघुवीर, रोशनलाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर ममता, सहायक कर्मचारी अनीता एवं सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post