News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : तीन दिन में 1.99 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की'

जिले में 78.70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त, घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें

हनुमानगढ़। जिले में 28 जून से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का समापन मंगलवार को हुआ। अभियान के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले में कुल 1 लाख 99 हजार 464 बच्चों को  'दो बूंद जिंदगी कीÓ पिलाकर पोलियो से सुरक्षित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर भ्रमण कर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई, जो बूथ दिवस पर किसी कारणवश दवा से वंचित रह गए थे। अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग 11,780 पोलियो वैक्सीन वायल का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 78.70 प्रतिशत बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा चुकी है। शेष छूटे हुए बच्चों तक भी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभाग आवश्यक फॉलोअप कर रहा है।

सीएमएचओ ने अभियान को सफल बनाने में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.