News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नाईवाला ग्रामीण सेवा शिविर

नाईवाला ग्रामीण सेवा शिविर

नाईवाला ग्रामीण सेवा शिविर में 203 कृषि खातों का दुरुस्तीकरण, 

किसानों की वर्षों पुरानी राजस्व समस्याओं का हुआ समाधान

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत नाईवाला में राजस्व विभाग ने किसानों की वर्षों से लंबित राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए 203 कृषि खातों का दुरुस्तीकरण कर बड़ी राहत प्रदान की। 

शिविर में उपखंड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार, तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी श्री हरीश कुमार टाक, भू-अभिलेख निरीक्षक श्री राम सिंह शेखावत तथा राजस्व पटवारी श्री दीपक सिंह चौहान सहित राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत नाईवाला के राजस्व चक 9 सीडीआर, 10 सीडीआरबी, 11 सीडीआर तथा 1 एवं 2 एसआरडब्ल्यू के कुल 203 कृषि खातों का परीक्षण किया। इस दौरान राजस्थान भू-काश्तकारी अधिनियम की धारा 136 एवं 166 के तहत बैंकों की अशुद्ध प्रविष्टियों तथा किसानों के नामों में दर्ज त्रुटियों का दुरुस्तीकरण किया गया। 

खातों का दुरुस्तीकरण होने से किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है। अब संबंधित कृषकों को कृषि अनुदान योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फार्मर आईडी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दमयंती बैनीवाल, मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रसेन चाहर, ग्राम पंचायत प्रशासक श्री जुल्फकार अली, शिविर सह प्रभारी श्री जसवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किए गए त्वरित एवं प्रभावी कार्यों की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.