News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

पंच गौरव भटनेर उत्सव: रंग-तरंग सांस्कृतिक संध्या में सजी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा

देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, 38 महिला वालंटियर्स का हुआ सम्मान

हनुमानगढ़। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय 'पंच गौरव भटनेर उत्सव-2026' के प्रथम दिन शुक्रवार सायं हनुमानगढ़ टाउन स्थित सेंट्रल पार्क में 'रंग-तरंग' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें अर्जुन जुलिपा एंड पार्टी ने मशक वादन एवं ढोल की आकर्षक प्रस्तुति दी, जबकि माने खां एंड पार्टी ने कच्छी घोड़ी लोक नृत्य से समां बांध दिया। इसके बाद मुख्य मंच पर गौतम परमार एंड पार्टी ने लंगा-मांगणियार कलाकारों की डेजर्ट सिम्फनी (सिफनी जुगलबंदी), वर्षा एंड पार्टी ने राजस्थानी भवाई एवं तराजू नृत्य, भावना एंड पार्टी ने किशनगढ़ (अजमेर) का चरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दीपक कुमार एंड पार्टी एवं अनूप कुमार एंड पार्टी (उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला) ने पंजाबी भांगड़ा तथा हरियाणवी लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। योगा नृत्य की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम के दौरान महिला वालंटियर्स के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 38 महिला वालंटियर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीणा, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, डॉ. भारत भूषण शर्मा, श्री प्रदीप ऐरी, श्री संजय शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं डॉ. दिव्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राज कंवर, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.