News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नाईवाला प्रधानाचार्य के तबादले पर ग्रामीणों का गुस्सा

नाईवाला प्रधानाचार्य के तबादले पर ग्रामीणों का गुस्सा

नाईवाला विद्यालय के प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 

प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद खुला स्कूल

टिब्बी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाईवाला के प्रधानाचार्य लखविंद्र सिंह के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्य का तबादला रद्द करने तथा छात्र हित में कार्य नहीं करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण बेनीवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य लखविंद्र सिंह ने पिछले तीन वर्षों में विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार एवं विभिन्न विकास कार्य कर विद्यालय का कायाकल्प किया है, इसके बावजूद उनका स्थानांतरण जिले से बाहर रावला किए जाने से ग्रामीणों में रोष है।

सूचना मिलने पर तहसीलदार हरीश कुमार टाक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार थोरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहिताश चुघ तथा सीबीईओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रघुवीर सिंह खीचड़ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समझाइश की।

करीब चार घंटे चली वार्ता के बाद प्रशासन ने प्रधानाचार्य के स्थानांतरण निरस्तीकरण की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा विद्यालय में छात्र हित से जुड़े मामलों में विभागीय निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त करते हुए विद्यालय का ताला खोल दिया। वही लक्ष्मण बेनीवाल ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.