News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंच गौरव-भटनेर उत्सव 'रन फॉर हनुमानगढ़'

पंच गौरव-भटनेर उत्सव 'रन फॉर हनुमानगढ़'

भटनेर दुर्ग से दौड़ी फिटनेस और विरासत की दौड़, 'रन फॉर हनुमानगढ़' में युवाओं ने दिखाई ऊर्जा 

पंच गौरव-भटनेर उत्सव के तहत 'अर्पण' कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद आयोजित हुई दौड़

हनुमानगढ़। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 32वें जिला स्थापना दिवस के तीन दिवसीय 'पंच गौरव-भटनेर उत्सव' के अंतर्गत रविवार को 'अर्पण' कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग में पूजा-अर्चना एवं 'रन फॉर हनुमानगढ़' का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भटनेर दुर्ग स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात आयोजित रन फॉर हनुमानगढ़ में खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साह के साथ भाग लेकर स्वास्थ्य, फिटनेस और जिले के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अमृतपाल ने प्रथम, साहिल कम्बोज ने द्वितीय तथा निर्मल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में लक्ष्या प्रथम, मिशू द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री देशराज बिश्नोई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी, शारीरिक शिक्षक, अल्पकालीन प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post