News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रावतसर में नशा मुक्ति चिकित्सा शिविर

रावतसर में नशा मुक्ति चिकित्सा शिविर

कैम्प में पहुंचे 136 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, नशा छोडऩे का लिया संकल्प

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) रावतसर में नशा मुक्ति चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 136 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नशा मुक्ति शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएचसी रावतसर में आयोजित शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. काजल एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. पीडी स्वामी ने 136 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर में पहुंचे मरीजों में से 12 मरीज पहली बार नशा छोडऩे के उद्देश्य से उपचार लेने आए, इनमें से 3 मरीज नशा छोडऩे के इच्छुक थे। पूर्व में उपचार प्राप्त कर चुके 116 मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे। इसके अलावा चिट्टा एवं मेडिकेटिड नशे का सेवन करने वाले 4 मरीजों की विशेष काउंसलिंग की गई।

शिविर के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशा छोडऩे के लिए आवश्यक सावधानियों, उपचार की निरंतरता तथा परिवार के सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया गया। शिविर के समापन पर उपस्थित सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.