"ज्ञानोल्लास" मोटिवेशनल वर्कशॉप
स्कूल संचालकों के लिए "ज्ञानोल्लास" मोटिवेशनल वर्कशॉप
स्कूल मैनेजमेंट एवं लीडरशिप के लिए विचार किए साझा
हनुमानगढ़। जिले के निजी विद्यालय संचालकों के लिए आयोजित स्कूल मैनेजमेंट एवं लीडरशिप के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप उत्साह एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने शिक्षा, नेतृत्व, संगठन और सकारात्मक सोच पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।
जिला महासचिव भारत भूषण कौशिक ने वर्कशॉप की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं निजी विद्यालय संचालकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगरा से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर सागर जैन, पुणे से पहुंचीं नूपुर पंडित, कार्यक्रम मार्गदर्शक गिरिराज जी खेरीवाल (बीकानेर), पेपा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश मोदी, मुख्य अतिथि मोहनलाल स्वामी (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, गोलूवाला), जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा तथा कुशल मंच संचालक अशोक सुथार ने अपने प्रेरणादायी संबोधनों से कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की।
उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों एवं हनुमानगढ़ जिले सहित विभिन्न तहसीलों से पधारे निजी विद्यालय संचालकों का भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग और सहभागिता से यह वर्कशॉप पूर्णतः सफल रही।
भारत भूषण कौशिक ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मोटिवेशनल वर्कशॉप से प्राप्त मार्गदर्शन एवं अनुभव निजी विद्यालय संचालकों के लिए भविष्य में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हनुमानगढ़ जिले के समस्त ब्लॉक के स्कूल संचालको ने भाग लिया।



