News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट,

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट,

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीणा ने किया पंप हाउस व नालों का निरीक्षण

हनुमानगढ़। मानसून को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक श्री उम्मेदी लाल मीणा ने सोमवार को शहर में जल निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां चाक चौबंद रखें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पंप हाउस, महिला थाना के पास स्थित पंप हाउस, टाउन स्थित एसटीपी एवं बिहारी बस्ती स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। इसके अलावा दुर्गा कॉलोनी में निर्माणाधीन पार्क एवं नाले के कार्यों की प्रगति को भी देखा। एडीएम श्री मीणा ने अधिकारियों को नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पंप हाउस हर समय सुचारू रूप से संचालित रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाए, ताकि भारी वर्षा के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस मौके पर नगर परिषद से श्री जगदीश सिराव, श्रीमती प्रेम लता, श्री मेघराज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.