News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायत समिति साधारण सभा की बीत

पंचायत समिति साधारण सभा की बीत

28 जुलाई को पंचायत समिति टिब्बी की साधारण सभा बैठक आयोजित होगी

टिब्बी। पंचायत समिति टिब्बी की साधारण सभा की बैठक मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी टिब्बी की अध्यक्षता में होगा। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के एजेंडे में मुख्य रूप से पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं पालना रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। 

बैठक सूचना के अनुसार सांसद, विधायक, जिला प्रशासन, जिला परिषद, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्युत, सिंचाई, जल संसाधन, शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वित चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.