घग्घर पट्टड़ों की मजबूती तथा बाढ़ सुरक्षा संबंधी तैयारियों का किया निरीक्षण
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
हनुमानगढ़,। मानसून के दौरान भारी वर्षा एवं आगामी दिनों में घग्घर नदी में पानी की आवक बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने घग्घर पट्टड़ों की मजबूती तथा बाढ़ सुरक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने टिब्बी क्षेत्र में जीडीसी 24 आरडी से 42 आरडी तक चल रहे पट्टड़ों के सुदृढ़ीकरण कार्यों एवं मशीनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने तथा कमजोर स्थानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
![]() |
डॉ. यादव ने कमजोर पट्टड़ों के किनारों को जेसीबी मशीनों की सहायता से मजबूत करने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूर्ण रखने को कहा। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए संसाधनों एवं मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान हनुमानगढ़ एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, टिब्बी तहसीलदार श्री हरीश सारण, जल संसाधन विभाग एईएन श्री कंवरपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



