News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विद्यालयों में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई

विद्यालयों में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई

कक्षा 9 से 12 तक प्रवेशोत्सव की तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक होंगे प्रवेश


बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व में कक्षा 9 से 12 में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। अब नामांकन अभियान को गति देने तथा विद्यालय से बाहर, अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का प्रवेश सत्र पर्यंत जारी रहेगा।

निदेशालय ने सभी संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारियों तथा पीईईओ/यूसीईईओ को निर्देशित किया है कि प्रवेशोत्सव अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रत्येक पीईईओ को अपने अधीनस्थ विद्यालयों हेतु नामांकन वृद्धि का लक्ष्य आवंटित कर सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश संबंधी समस्त कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र बालक-बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post