विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19 वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान
21 अगस्त को टिब्बी रक्तदान शिविर का होगा आयोजन अधिकाधिक रक्तदाताओं से भागीदारी की अपील
टिब्बी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेंटर एवं RERF सोशल सर्विस विंग के संयुक्त तत्वावधान में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आगामी 21 अगस्त को विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रामदेव मंदिर के पास, वार्ड नं. 15, टिब्बी में प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
स्थानीय सेंटर संचालिका ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने बताया कि रक्तदान महाअभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था रहेगी।
उन्होने कहा कि "रक्तदान महादान – जीवन का वरदान" है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए स्वस्थ एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
रक्त5दान शिविर में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरणके साथ-साथ दिए गए संपर्क नंबर 93517 49790 एवं 99290 12025 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
