News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

चतुर्थ श्रेणी भर्ती ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार से शुरू

चतुर्थ श्रेणी भर्ती ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार से शुरू

स्कूली शिक्षा विभाग में हनुमानगढ़ के 472 चयनित अभ्यर्थियों की अस्थायी वरीयता सूची जारी

28-30 जुलाई को ऑनलाइन काउंसलिंग

हनुमानगढ़। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत स्कूली शिक्षा विभाग में हनुमानगढ़ जिले के 472 चयनित अभ्यर्थियों की अस्थायी वरीयता सूची जारी की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वरीयता क्रम को लेकर किसी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर अभ्यर्थियों को 27 जुलाई सुबह 10 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित ई-मेल के माध्यम से अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था।  

उन्होंने बताया कि वरीयता क्रम का निर्धारण राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया हज। इसमें दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित महिला, भूतपूर्व सैनिक, पति-पत्नी प्रकरण, शहीद परिवार के आश्रित, गंभीर बीमारी से प्रभावित अभ्यर्थियों के आश्रित सहित अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार प्राथमिकता दी गई है।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 जुलाई प्रातः 11 बजे से 30 जुलाई अपराह्न 3 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल की SSDMS Window यह के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए विद्यालय चयन (स्कूल चॉइस फिलिंग) की प्रक्रिया संचालित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को SSP-MS पोर्टल पर "New Recruits" विकल्प के माध्यम से पंजीकरण कर लॉगिन करना होगा, अपनी विद्यालय प्राथमिकताएं भरनी होंगी तथा निर्धारित समय में उन्हें लॉक करना अनिवार्य होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर शिक्षा विभाग के रिक्त पदों पर ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में काउंसलिंग में भाग नहीं लेता या अपनी चॉइस लॉक नहीं करता है, तो विभागीय प्रावधानों के अनुसार जिले में उपलब्ध रिक्त पदों पर "Anywhere in District" के आधार पर विद्यालय आवंटित किया जा सकता है।

ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी श्री कलवंत राय (9983838418) तथा श्री रामकुमार घलोटिया (9950042885) से संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.