News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि खेलों के मूलभूत ढांचे के विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को प्रोत्साहित किया जाए। योग एवं मेडिटेशन संस्थाओं के सहयोग से आमजन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन योगशाला के कार्य में तेजी लाने, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता फैलाने तथा अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायतों को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष ध्यान देने, मेडिकल स्टोरों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नशे की लत से उबर चुके व्यक्तियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर जागरूकता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील छाबड़ा, सीओ सिटी श्रीमती मीनाक्षी, राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, डॉ. ओ. पी. सोलंकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विक्रम शेखावत, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह तथा एमएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल अहरोदिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

____

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post