News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्थापना दिवस पर कवि

जिला स्थापना दिवस पर कवि

जिला स्थापना दिवस: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेता अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

मानव श्रृंखला, वृक्षारोपण, खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिताओं में 71 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

हनुमानगढ़। 32वें जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'पंच गौरव भटनेर उत्सव-2026' के दूसरे दिन शनिवार को जिलेभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जनजागरूकता एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग में आयोजित हुई। प्रत्येक ब्लॉक की विजेता टीमें अब 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, यातायात पुलिस थाने के पास, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

कार्यक्रम के तहत जिलेभर के विद्यालयों में मानव श्रृंखला, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जियो-टैगिंग, हरियालो राजस्थान ऐप के माध्यम से प्रमाण-पत्र जनरेशन, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा चित्रकला गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, खो-खो, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, नेटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वॉलीबॉल एवं हॉकी सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्धारित समय तक जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कुल 180 ऑनलाइन प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

शनिवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में 34,363 पुरुष एवं 37,476 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 71,839 प्रतिभागियों ने भाग लेकर जिला स्थापना दिवस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए 12 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.