News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच

जिला स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच

प्रशासन बनाम पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम विजेता

जिला स्थापना दिवस पर खेल भावना और आपसी समन्वय का दिया संदेश, पत्रकारों का हुआ सम्मान

हनुमानगढ़। 32वें जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'पंच गौरव भटनेर उत्सव-2026' के अंतर्गत शनिवार को जिला क्लब, हनुमानगढ़ जंक्शन में 'वीरत्व' खेल प्रतियोगिता के तहत प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। छह-छह ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने 6 रन से जीत दर्ज की।

प्रशासन की टीम की कप्तानी जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव तथा पत्रकार टीम की कप्तानी श्री मनोज गोयल ने की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन ने निर्धारित छह ओवर में 36 रन बनाए। जवाब में पत्रकारों की टीम 30 रन ही बना सकी और प्रशासन की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के मध्य आयोजित यह मैत्री क्रिकेट मैच आपसी समन्वय एवं सौहार्द को और मजबूत बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित खेल गतिविधियों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मैच में प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पर्यटन अधिकारी श्री पवन कुमार, अल्पसंख्यक अधिकारी श्री अक्षित बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विक्रम शेखावत, जिला आबकारी अधिकारी श्री संजीव पटवारी, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, सहायक आयुक्त देवस्थान श्री ओमप्रकाश, डीपीएम श्री वैभव अरोड़ा, श्री गगनदीप तथा डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता श्री रिछपाल चारण, श्री भोजराज, श्री विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

पत्रकार टीम में श्री मनोज गोयल, श्री कुलदीप शर्मा, श्री बलजीत सिंह, श्री प्रभुराम, श्री राजेंद्र राठौड़, श्री हरदीप सिंह, श्री पवन खत्री, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री चंद्रपाल, श्री गुरुदेव सिंह, श्री विपुल गोयल, श्री पंकज एवं श्री राहुल मिश्रा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैच में डॉ. विक्रम सिंह औलख ने अंपायर की भूमिका निभाई।

मैच के उपरांत पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के नवाचारों में सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.