News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम

विद्यालयों में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भाषण, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन

टिब्बी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर टिब्बी ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में शनिवार को श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, रंगोली, खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करता रहेगा।

कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार थोरी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय भार्गव ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

ब्लॉक के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुमार, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री विजयपाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेमगढ़ मसानी में श्री शिव कुमार बिश्नोई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 4 केएसपी में श्रीमती कृष्णा चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाईवाला में श्री अवनीश कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़िया में श्री राजन सिंह, चौधरी रामचंद्र गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय 4-आरपी में सुश्री नीलम लाखेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाली में श्री महेंद्र मदान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरकामड़िया में श्री विनोद पुनिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 6 जीजीआर में सुश्री मीनाक्षी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबली खुर्द में श्री जितेंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय साबुआना में सुश्री रेणु बाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलवाला खुर्द में श्री मुनिराम लेघा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबली कला में श्री प्रेम घोटिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बशीर में श्री अमन सिहाग तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलडखेड़ा में श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.