News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रोजगार उत्सव का होगा आयोजन

रोजगार उत्सव का होगा आयोजन

4 जुलाई को रोजगार उत्सव का होगा आयोजन, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होगा लाइव प्रसारण

टिब्बी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 'रोजगार उत्सव' के सफल आयोजन एवं लाइव प्रसारण को लेकर टिब्बी उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट से विभिन्न विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 10 बजे महाराजा अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा, जिसका ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक लाइव प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। 

ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विकास अधिकारी, पंचायत समिति टिब्बी तथा शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका टिब्बी होंगे। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्देशों के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर एलईडी/वीसी के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम स्तरीय कार्मिकों, विभागीय अधिकारियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को कार्यक्रम के दौरान वीसी कनेक्टिविटी एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं सुचारु रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपखंड अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 4 जुलाई को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होने वाले रोजगार उत्सव के सफल आयोजन, लाइव प्रसारण एवं बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post