News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की 10 दिवसीय प्रशिक्षण

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की 10 दिवसीय प्रशिक्षण

10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 980 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सूची जारी

17 से 26 अगस्त तक एनपीएस हनुमानगढ़ में होगा बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण


हनुमानगढ़। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन/चयन-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (800 मीटर दौड़) में सफल 980 आवेदनकर्ताओं का 10 दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण 17 अगस्त से 26 अगस्त, 2026 तक एनपीएस, हनुमानगढ़ में आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री उम्मेदी लाल मीणा द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशिक्षणार्थियों को दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूची के क्रम संख्या 1 से 490 तक के आवेदनकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, जबकि क्रम संख्या 491 से 980 तक के आवेदनकर्ताओं का प्रशिक्षण दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगा।

समस्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्ण उपस्थिति अनिवार्य होगी। यदि कोई प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के दौरान एक भी दिन अनुपस्थित रहता है तो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन/चयन-2025 के लिए उसका आवेदन अमान्य माना जाएगा।

इसके अतिरिक्त सभी प्रशिक्षणार्थियों को 26 अगस्त, 2026 तक अद्यतन पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कराने अथवा पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रतिकूल पाए जाने की स्थिति में संबंधित आवेदन भी निरस्त माना जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को किसी प्रकार का मानदेय अथवा प्रशिक्षण भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करने की अपील की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.