News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मतदान केंद्रों का निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं

मतदान केंद्रों का निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं

जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाए

नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत पीलीबंगा क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 162 एवं 163 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत 6 एसजीआर के गांव भागसर में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनीं। उन्होंने आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान डॉ. खुशाल यादव ने ग्रामीणों एवं बच्चों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, एसीईओ श्री सुनील छाबड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.