News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव-2026

नगरीय निकाय चुनाव-2026

हनुमानगढ़ जिले के आठ शहरी निकायों में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न

हनुमानगढ़ नगर परिषद सहित सात नगरपालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी प्रक्रिया पूरी


हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के आठ नगरीय निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए सोमवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेखागार सभागार में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. खुशाल यादव की मौजूदगी में सात नगरपालिकाओं तथा एक नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों से हुई। लॉटरी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कैनाल कॉलोनी की छात्राओं पुन्या, केरवी, परी, जानवी, अंशिका, भव्या, निकिता तथा छात्र क्षितिज ने निकाली।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेदी लाल मीणा, विधायक श्री गणेशराज बंसल, विधायक श्री संजीव बेनीवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.