News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निकाय आम चुनाव-2026

नगर निकाय आम चुनाव-2026

27 अगस्त से शुरू होगा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य

31 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा नगरपालिका आम चुनाव, अगस्त–सितंबर 2026 की घोषणा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त, 2026 को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 27, 29 एवं 31 अगस्त (रविवार एवं रक्षाबंधन के अवकाश को छोड़कर) प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मॉडर्न रिकॉर्ड रूम एवं जिला भू-अभिलेखागार, प्रथम तल हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर, हनुमानगढ़ में स्वीकार किए जाएंगे।

निर्वाचन व्यवस्था के तहत वार्ड संख्या 1 से 20 के नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (उपखंड अधिकारी) हनुमानगढ़, वार्ड संख्या 21 से 40 के नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (तहसीलदार) हनुमानगढ़ तथा वार्ड संख्या 41 से 60 के नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (उप पंजीयक) हनुमानगढ़ द्वारा प्राप्त किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों एवं समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.