कुलचंद्र में लगाए 600 पौधे
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुलचन्द्र में 600 से अधिक किया पौधारोपण
टिब्बी। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुलचन्द्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के खेल मैदान में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 600 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने घरों एवं खेतों में रोपण के लिए पौधे भी वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
![]() |
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर सहू ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियो ने सभी पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यशपाल सिंह बराड़, प्रधानाचार्य अमनदीप मंगल सहित विद्यालय स्टाफ के प्रकाश चंद्र, नरेंद्र कुमार, पुष्पा, गोविन्द बहादुर, दौलत राम, संतोष कुमारी, अमीन चंद शर्मा, राजकुमार सांवरिया, महावीर, सुमन एवं सरिता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा ग्रामवासी भीम सिंह रामगढ़िया, विकास भाटिवाल, राजेंद्र झोरड़, सुभाष चंदौरा सहित अनेक ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

