News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हर घर तिरंगा’ अभियान, आजादी का 80वां जन उत्सव

हर घर तिरंगा’ अभियान, आजादी का 80वां जन उत्सव

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस को जन-उत्सव बनाने का आह्वान

‘आजादी का 80वां उत्सव—राजस्थान के संग, तिरंगे के रंग’ थीम के साथ जिलेवासी बढ़ाएं जनभागीदारी

हनुमानगढ़। आजादी के 80वें उत्सव के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, उत्साह और जनभागीदारी के साथ जन-उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है।

अभियान के तहत नागरिकों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे की थीम पर सजाने तथा राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने की अपील की गई है। तिरंगे के रंगों से रंगोली, मांडणा एवं अन्य रचनात्मक सजावट कर अभियान में सहभागिता की जा सकती है।

इसके साथ ही नागरिकों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया गया है।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराने की अपील की गई है। नागरिक अपनी रचनात्मक सजावट की फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए @mygovrajasthan को टैग कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकते हैं।

आइए, तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और सामूहिक जनभागीदारी के साथ आजादी का 80वां उत्सव यादगार बनाएं और ‘राजस्थान के संग, तिरंगे के रंग’ में रंगे। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.