News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर

नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर

रावतसर में नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई काउंसलिंग

156 मानसिक रोगियों को मिला उपचार

रावतसर। मानस नशा मुक्ति अभियान एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई हनुमानगढ़ द्वारा 14 अगस्त 2026 को सीएचसी रावतसर में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 156 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में जिला मानसिक एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. सोलंकी, सीएचसी प्रभारी डॉ. पी.डी. स्वामी, एनसीडी काउंसलर कमल किशोर एवं मीनाक्षी भिडासरा उपस्थित रहे।

डॉ. ओ.पी. सोलंकी ने शिविर में पहुंचे मरीजों को मानसिक रोगों के लक्षण, उपचार एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाली मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मरीजों को नियमित उपचार एवं फॉलोअप के महत्व के साथ प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मानसिक स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी दी।

शिविर में 16 नशा रोगियों का उपचार एवं काउंसलिंग की गई तथा आवश्यक दवा उपलब्ध करवाकर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं नियमित फॉलोअप के तहत 125 मरीज दवा प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के दौरान सभी मरीजों की आवश्यक जांच एवं उपचार के साथ दवा वितरण किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.