News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं संकाय न अध्ययनरत को मिलेगा प्रोत्साहन अनुदान,

कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं संकाय न अध्ययनरत को मिलेगा प्रोत्साहन अनुदान,

कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन

राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, कृषि विषय की छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेगी प्रोत्साहन राशि

हनुमानगढ़। कृषि विभाग की राज्य योजना के तहत कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज किसान साथी पोर्टल पर 1 जुलाई, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्रीमती यशवन्ती ने बताया कि कृषि विषय लेकर सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11 एवं 12) में अध्ययनरत छात्राओं को 15,000 रुपये प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत छात्राओं को 25,000 रुपये प्रति वर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी कर रही छात्राओं को 40,000 रुपये प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 31 जनवरी, 2027 के बाद कोई भी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करते समय छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंकतालिका, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। साथ ही छात्राओं को वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का सही विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।

संस्था प्रधान करेंगे ऑनलाइन सत्यापन

राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार अथवा एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय द्वारा छात्रा के आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात आवेदन संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय को अग्रेषित किया जाएगा।

संस्था प्रधान को ऑनलाइन ई-साइन प्रमाण-पत्र जारी कर यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित छात्रा वर्तमान में उसी कक्षा में अध्ययनरत है, उसने उसी कक्षा में पुनः प्रवेश नहीं लिया है तथा वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है।

कृषि विभाग ने पात्र छात्राओं से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.