News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण

पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया कालीबंगा में स्कूल का निरीक्षण, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश

पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्र का निरीक्षण

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालीबंगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं संचालित खेल गतिविधियों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने विद्यालय में स्थानीय खेलों के लिए उपलब्ध खेल मैदान एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलता है।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने पंचायत आम चुनाव-2026 के मद्देनजर उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार के साथ ग्राम पंचायत कालीबंगा के बूथ संख्या 90, 91 एवं 92 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को निर्धारित समय में दूर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती उमा मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.