News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजशाला सम्बलन ऐप’ से होगा निरीक्षण

राजशाला सम्बलन ऐप’ से होगा निरीक्षण

गैर सरकारी विद्यालयों का  ‘राजशाला सम्बलन ऐप’ से होगा निरीक्षण

31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गैर सरकारी विद्यालय का कम से कम एक बार होगा निरीक्षण

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने राजकीय एवं गैर सरकारी विद्यालयों के नियमित अवलोकन एवं निरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशक, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार गैर सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण की प्रक्रिया को ‘राजशाला सम्बलन ऐप’ के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

आदेश में बताया गया है कि विभाग द्वारा समय-समय पर गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी मान्यता संबंधी प्रावधानों, सीबीएसई के अनापत्ति प्रमाण पत्र, पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, बाल वाहिनी संचालन, आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश तथा राजस्थान विद्यालय (फीस का विनियमन) अधिनियम 2016 एवं नियम 2017 सहित विभिन्न विभागीय निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जानी है।

इसके लिए सभी गैर सरकारी विद्यालयों का 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम एक बार संलग्न अवलोकन प्रपत्र के अनुसार निरीक्षण किया जाना अनिवार्य किया गया है। निरीक्षण की प्रक्रिया ‘राजशाला सम्बलन मोबाइल ऐप’ के माध्यम से पूरी की जाएगी।

वही शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 में 1 अप्रैल 2027 से आरटीई अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रवेशित बच्चों का भौतिक सत्यापन भी ‘राजशाला सम्बलन ऐप’ के माध्यम से ही किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.