ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक
टिब्बी में ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक 24 अगस्त को
टिब्बी। पंचायत समिति सभागार टिब्बी में ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक 24 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग की वार्षिक कार्ययोजना में अनुमोदित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, संचालन एवं पर्यवेक्षण को लेकर किया जा रहा है।
बैठक में पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, ब्लॉक समन्वयक साक्षरता एवं सतत शिक्षा तथा समस्त पीईईओ/यूसीईईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक के एजेंडे में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, स्थानीय निकाय, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पुलिस, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, डीओआईटी एवं विद्युत विभाग से समन्वय, चुनाव आचार संहिता के पालन एवं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।
इसके अलावा जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत एवं निर्माण, खेल मैदानों के विकास एवं विभागीय खेलों में विद्यालय प्रतिनिधित्व, हरियालो राजस्थान ऐप पर ऑनलाइन अपडेटेशन एवं सरकारी नर्सरियों से पौधों का उठाव तथा मानसून अवधि में मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही एवं दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में संबंधित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

