ग्राम विकास अधिकारी संघ टिब्बी उपशाखा की नई कार्यकारिणी का गठन
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की टिब्बी उपशाखा की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
कपिल ब्लॉक अध्यक्ष, सुनीता मीणा उपाध्यक्ष, सुशील कुमार रावण को मंत्री तथा प्रेम कुलड़िया कोषाध्यक्ष निर्वाचित
टिब्बी। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी.), जयपुर की जिला शाखा हनुमानगढ़ की उपशाखा टिब्बी की ब्लॉक कार्यकारिणी का शनिवार को सर्वसम्मति सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। इससे पूर्व पंचायत समिति के सभागार ने आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारी की ओर से ब्लॉक की नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से कपिल कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, सुनीता मीणा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुशील कुमार रावण को ब्लॉक मंत्री तथा प्रेम कुलड़िया को ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
इसके अलावा राकेश कालवा, मंजू तथा काशीराम बागड़ी को ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीं राजेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी तथा सनिपाल गोदारा को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ के माध्यम से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के संविधान के प्रति पूर्ण आस्था रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम विकास अधिकारी एवं संघ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
