केंद्रीय FLN Assessment की तिथि में किया संशोधन
कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों का FLN Assessment अब 27 अगस्त को
22 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीयकृत FLN Assessment की तिथि में किया संशोधन
बीकानेर। राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 5 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाले केंद्रीयकृत FLN Assessment की तिथि में संशोधन किया गया है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के निर्देशानुसार अब यह आकलन 27 अगस्त 2026 (गुरूवार) को आयोजित किया जाएगा।
पूर्व में केंद्रीयकृत FLN Assessment का आयोजन 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को निर्धारित किया गया था। इसी दिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा परीक्षा आयोजित होने के कारण FLN Assessment की तिथि में बदलाव किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (गुणवत्ता एवं नवाचार), माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों में सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को संशोधित तिथि के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य सभी निर्देश यथावत रहेंगे।

