News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नीट-पीजी परीक्षा की तैयारियां

नीट-पीजी परीक्षा की तैयारियां

नीट-पीजी परीक्षा की तैयारियों का जिला कलक्टर और एसपी ने लिया जायजा

परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हनुमानगढ़। आयुर्विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी श्री बी आदित्य ने जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सेंटर टाइम्स पब्लिक स्कूल, करतारपुर कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन तथा संस्कार कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं तथा परीक्षा की गोपनीयता से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में दोनों केंद्रों पर 489 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं तथा पुलिस, चिकित्सा, विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी श्री रवि कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.