ऑपरेशन चक्रव्यूह, नशा तस्करों की अवैध कमाई पर प्रहार
ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्कर की करीब एक करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज
![]() |
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने नशा तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान खान पुत्र शहनवाज उर्फ लखा, निवासी वार्ड नंबर 05, गुड़िया, थाना टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ के करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के रिहायशी मकान को फ्रीज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान खान के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के 03 प्रकरण सहित कुल 05 प्रकरण दर्ज हैं। नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।
हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की लगातार पहचान की जा रही है। ऐसी संपत्तियों के संबंध में NDPS Act की धारा 68एफ सहित प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत फ्रीज एवं जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार से अर्जित अवैध कमाई एवं संपत्तियों पर भी प्रभावी प्रहार किया जाएगा।
