News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां

उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक 

उपखंड स्तरीय कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिब्बी के पीछे खेल मैदान में होगा आयोजित

टिब्बी। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय समारोह-2026 को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टिब्बी श्री सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2026 को उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिब्बी के पीछे स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से होगा। इसके बाद परेड, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सम्मान एवं पारितोषिक वितरण किया जाएगा। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो की स्पष्ट अभिशंसा सहित प्रस्ताव 11 अगस्त सायं 5 बजे तक भिजवाने के निर्देश दिये। 

बैठक में परेड एवं पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन, निमंत्रण पत्र, ग्राउंड एवं टेंट व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पुलिस सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका, पंचायत समिति, शिक्षा विभाग, पुलिस, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों से विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।

उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को जनभागीदारी के साथ भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी बनाया जाए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.