News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह

डबली खुर्द विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जागरूकता पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

टिब्बी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली खुर्द में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण को विद्यार्थियों द्वारा गुब्बारों एवं विभिन्न हस्तनिर्मित सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक श्री रामनारायण सहारण ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अभिनंदन किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘विभाजन एक विभीषिका’ विषय पर आधारित प्रस्तुति विशेष रूप से चर्चा का विषय रही और विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से विभाजन की पीड़ा एवं उसके ऐतिहासिक प्रभावों को अभिव्यक्त किया।

समारोह में गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, भामाशाहों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण आयोजन गरिमा, उत्साह, अनुशासन एवं आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.