News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

टिब्बी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपखंड स्तरीय समारोह में 73 उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

टिब्बी। उपखंड मुख्यालय टिब्बी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार ने ध्वजारोहण कर सलामी ली तथा मार्च पास्ट टुकड़ियों का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिरंगामय वातावरण में शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया। इसके पश्चात स्वागत गीत सहित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में आयोजित हुईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

73 उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कार्मिक, भामाशाह एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं सहित कुल 73 जनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में युद्ध वीरता एवं राष्ट्र सेवा के लिए पूर्व सैनिक दर्शन सिंह, मुख्तयार सिंह, शिव भगवान, स्वर्गीय कणाद सिंह,अधिवक्ता अनिल सिडाना, विजयपाल पारीक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी, डॉ गगन कुमार, श्रीमती सुनीता, रामकुमार, श्रीमती राजवीर कौर, श्रीमती हीना रानी, श्रीमती ममता, विद्युत विभाग के जेईएन पंकज गिरी, टेक्नीशियन श्री राजेंद्र, वाणिज्यिक सहायक श्री महिपाल इंखिया, पीएचईडी के पंप चालक विश्वामित्र, सहायक ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, पशुपालन विभाग के कार्मिक, अदरिश भाटी अनिता, पंकज गिरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी इमरान खान, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, जेटीए जगतार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हरप्रीत सिंह, सहायक जगदीश कुमार, समाजसेवी राजेंद्र, गुरचरण सिंह, कानूनगो सचिन शर्मा, कनिष्ठ लेखाकार सुश्री दीपा, पटवारी तुकेश कुमार, मुकेश सहारण प्रधानाचार्य विमल प्रकाश, गुरचरण सिंह, उपप्राचार्य महेश कुमार बरायड, प्राध्यापक प्रहलाद कुमार, राजकुमार, सत्यपाल, मुराद खान, श्रीमती गुंजन, वरिष्ठ अध्यापक सुश्री शकुंतला, पालिका वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुमित्रा, हरबंश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोवर्धन दास, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नीलमपाल, अध्यापक सुमन पूनिया, किरण सोलंकी, सुभाष चन्द्र, नरेश कुमार, प्रयोगशाला सहायक शुहालश्री दीपा, छात्रा अर्चना, शैलजा, प्रिया, दीक्षा बिश्नोई, दिव्यज्योति, भामाशाह अशोक कुमार, राकेश कुमार, दयाराम, विनोद कुमार, अर्जुन लाल, मेना बाई, छात्रा वर्षा, छात्र अर्शदीप, गेस्ट फैकल्टी अध्यापक संदीप चाहर, प्राचार्य डॉ नरेश कुमार, कृषि पर्यवेक्षक रणजीत कुमार, ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार, क्लस्टर मैनेजर श्रीमती मंजू, मुरलीधर, सहायक चंद्रमोहन सैनी, भूपाराम बीएलओ, मंगतूराम आदि को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

सम्मान सूची में 1962, 1965 एवं 1971 के युद्धों में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी शामिल किया गया है। साथ ही राजस्व एवं न्यायिक मामलों में प्रभावी पैरवी, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, पशुपालन विभाग में टीकाकरण एवं ऑनलाइन कार्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा स्वच्छता कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में भवन निर्माण, शैक्षिक संसाधनों के विकास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। खेल, उच्च शिक्षा, सामाजिक सहभागिता एवं विभिन्न सरकारी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी समारोह में 

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेंटर संचालिका ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा नशे की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलवाया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार श्री हरीश कुमार सारन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार थोरी, बीडीओ श्री राधाकृष्ण कड़वासरा, अधिशाषी अधिकारी श्री सुनील कुमार सैनी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष सोनी, एमजीजीएस प्रधानाचार्य श्री जगदीश भाटी, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह, जनप्रतिनिधि श्री महंगा सिंह ढिल्लों, श्री जगदीश कस्वां, कुलवंत सुथार सहित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.