News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026

स्वीप कार्यक्रम: रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों पर आकर्षक रंगोलिया बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया।

नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन के परशुराम चौक एवं भगत सिंह चौक, हनुमानगढ़ टाउन के भारत माता चौक तथा नगर परिषद के मुख्य कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां बनाकर आमजन को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रंगोलियों के माध्यम से “मेरा वोट, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य” जैसे संदेश देकर नागरिकों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री प्रवेश सोलंकी, नगर परिषद की मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्रीमती प्रेमलता पुरी, स्वच्छता निरीक्षक श्री जगदीश सिराव, जिला परियोजना अधिकारी सुश्री आंचल फुटेला, कार्यालय अधीक्षक श्री तुलसाराम, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री तुलसीराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री कमल पारीक, कनिष्ठ अभियंता श्री कमल कुमार एवं वरिष्ठ सहायक श्री सुरेन्द्र राठौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.