News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मतदान दिवस पर नगर निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस पर नगर निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रथम चरण में 9 सितंबर और द्वितीय चरण में 11 सितंबर को रहेगा अवकाश

हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सुचारु एवं निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. खुशाल यादव ने संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उप शासन सचिव, सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है। जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका संगरिया, टिब्बी, रावतसर, नोहर एवं भादरा में 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को मतदान होगा। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा नगर पालिका पीलीबंगा एवं गोलूवाला में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान कराया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.