News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विद्यालय स्तर पर होगा ‘प्रतिभा’ पहचान कार्यक्रम

विद्यालय स्तर पर होगा ‘प्रतिभा’ पहचान कार्यक्रम

खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए विद्यालय स्तर पर होगा ‘प्रतिभा’ कार्यक्रम

हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के आदेशानुसार जिले में ‘प्रतिभा’ कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कार्यक्रम के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए विद्यालय स्तर पर शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड टेस्ट, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, ऊंचाई एवं वजन का मापन शामिल है।

जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए दिए निर्देश 

  • कार्यक्रम के लिए राजकीय एवं निजी विद्यालयों का चयन एवं पहचान करना।
  • टेस्ट को-ऑर्डिनेटर, रिकॉर्डर एवं सहयोगी स्टाफ का नामांकन करना।
  • निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक जनशक्ति, स्थल तैयारी एवं मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना।
  • संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया का प्रभावी पर्यवेक्षण करना।
  • कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात समीक्षा कर संक्षिप्त रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करना।

जिला कलेक्टर ने प्रतिभा कार्यक्रम को निर्धारित प्राथमिकता एवं समय-सीमा में संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या अवहेलना नहीं बरती जाए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.