News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

असंतुष्ट शिकायतों का होगा भौतिक सत्यापन

असंतुष्ट शिकायतों का होगा भौतिक सत्यापन

संपर्क पोर्टल की असंतुष्ट शिकायतों का होगा भौतिक सत्यापन

हनुमानगढ़ जिले में 498 शिकायतें आवंटित, टिब्बी उपखंड को मिलीं 34 शिकायतें

टिब्बी। जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लंबित/असंतुष्ट शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न उपखंड अधिकारियों को शिकायतों के सत्यापन का दायित्व सौंपा गया है।

सहायक निदेशक, लोक सेवाएं हनुमानगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सितंबर 2026 में कुल 498 असंतुष्ट शिकायतों का भौतिक सत्यापन के लिए आवंटन किया गया है। इनमें उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ को 95, नोहर को 130, भादरा को 93, रावतसर को 58, पीलीबंगा को 56, संगरिया को 32 तथा टिब्बी को 34 शिकायतें आवंटित की गई हैं।

उपखंड अधिकारी टिब्बी कार्यालय द्वारा सभी संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके विभाग से संबंधित आवंटित असंतुष्ट शिकायतों का त्वरित व्यक्तिगत/भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। सत्यापन के पश्चात प्राप्त निष्कर्ष एवं आवश्यक कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट Google Sheet में निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपलोड करनी होगी।

साथ ही भौतिक सत्यापन के दौरान प्राप्त रिमार्क/तथ्यात्मक रिपोर्ट एवं आवश्यक साक्ष्य को भी निर्धारित Google Sheet लिंक/फॉर्म पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों की स्थिति को अद्यतन किया जा सके और परिवादों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.