News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम

कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम

सलेमगढ़ मसानी की सर्वधर्म कामधेनु गौशाला में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सुदामा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों प्रस्तुत

टिब्बी। निकटवर्ती गांव सलेमगढ़ मसानी स्थित श्री सर्वधर्म कामधेनु गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला मंदिर के पुजारी नरेश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

भजन गायक हैप्पी टिब्बी वाले ने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया।कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम नृत्य की ओर से सुदामा-कृष्ण की मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पुष्पवर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गौशाला के गौ प्रधान संदीप कुमार खीचड़, मनीराम गोदारा, बालमुकुंद शर्मा, ओमप्रकाश निमड़ा, बलदेव सिंह तूर, गुमाना राम, गुरुदेव सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेम जाजड़ा एवं महावीर शिवाली ने किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पारस सुथार, हिमांशु, हर्ष सुथार, मेराजदीन एवं गोरा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर गांव की माताएं, बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.