News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

चिकित्सा संस्थानों में एलईडी टीवी स्क्रीन पर दी जा रही है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार

हनुमानगढ़। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के चिकित्सा संस्थानों में लगी एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों में एलईडी स्क्रीन पर मिशन से संबंधित जागरूकता संदेश एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को इनके बारे में आसानी से जानकारी मिल रही है।

उन्होंने बताया कि आभा आईडी के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं तथा आवश्यकता पडऩे पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों को उपचार संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिल रही है। चिकित्सा संस्थानों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित होने वाले संदेशों से मरीजों एवं परिजनों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि आमजन डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत अपनी आभा आईडी बनवाकर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.