News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गोगामेड़ी मेले में शांति एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

गोगामेड़ी मेले में शांति एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

गोगामेड़ी मेले में पीक डेज़ के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य सहित आला अधिकारियों ने मैदान में उतरकर संभाली व्यवस्था

हनुमानगढ़। जिले के भादरा क्षेत्र स्थित गोगामेड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे माह चलने वाला प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में राजस्थान सहित देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के पीक डेज़ में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजस्थान के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी संभाल रहे ड्यूटी

गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी ड्यूटी हेतु गोगामेड़ी पहुंचते हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी के लिए मेला चौकी में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा महत्वपूर्ण मार्गों एवं चेकपोस्ट पर नाके और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखा जा सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पीक डेज़ पर अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा

सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के पीक डेज़ के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य सहित आला पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मैदान में उतरकर महत्वपूर्ण चेकपोस्ट, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्वयं मोर्चा संभाला तथा भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को मौके पर व्यवस्थित कराया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान श्री अरविंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, श्रीमती गीता चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर , श्री कुलदीप चारण, वृत्ताधिकारी भादरा, थानाधिकारी गोगामेड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी महत्वपूर्ण चेकपोस्ट एवं ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों द्वारा मौके पर तैनात पुलिस बल को भीड़ को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में तैनात है। पीक डेज़ के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post