News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा तस्कर की संपत्ति को किया फ्रीज

नशा तस्कर की संपत्ति को किया फ्रीज

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर हनुमानगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार

70 लाख रुपये कीमत का रिहायशी मकान फ्रीज, आरोपी राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ NDPS एक्ट सहित 11 मामले दर्ज

टिब्बी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार उर्फ राजू की करीब 70 लाख रुपये कीमत की रिहायशी संपत्ति को फ्रीज किया है। यह रिहायशी मकान टिब्बी तहसील के गांव गुड़िया में स्थित है।

टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी राजीव सांखला के अनुसार आरोपी राजकुमार उर्फ राजू के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से उक्त रिहायशी मकान का निर्माण करवाया गया था। टिब्बी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें फ्रीज एवं जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

हनुमानगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश—नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनकी अवैध कमाई और संपत्ति पर भी लगातार प्रहार किया जाएगा। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.