मतदान केंद्र वाले विद्यालयों में दो दिन रहेगा अवकाश
मतदान केंद्र वाले विद्यालयों में 8 एवं 9 सितंबर को रहेगा शैक्षणिक अवकाश
नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
टिब्बी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा टिब्बी द्वारा शैक्षणिक अवकाश के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशानुसार ब्लॉक टिब्बी में प्रथम चरण के मतदान के लिए जिन विद्यालय भवनों का उपयोग मतदान केंद्र के रूप में किया जाएगा, वहां 8 सितंबर 2026 एवं 9 सितंबर 2026 को शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
वहीं, जिन विद्यालय भवनों में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, वहां मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह आदेश कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
