News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय सरकार के लिए सियासी हलचल शुरू

ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय सरकार के लिए सियासी हलचल शुरू

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

टिब्बी पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 361 वार्डो में पंच पद के लिए लॉटरी से आरक्षण का हुआ निर्धारण


टिब्बी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय सरकार के लिए सियासी हलचल शुरू हुई। गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति के सभागार में पंचायत समिति टिब्बी की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 361 वार्ड पंच के लिए लॉटरी द्वारा आरक्षण निर्धारण किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम श्री बाबूलाल की अध्यक्षता में टिब्बी पंचायत समिति के अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण की स्थिति निर्धारित की गई। उपलब्ध आरक्षण सूची के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), सामान्य वर्ग (GEN) तथा महिला आरक्षण निर्धारित किया गया है।

आरक्षण निर्धारण के अनुसार सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत शेरेकां में SC, 2 केएसपी एवं 4 केएसपी में SC (महिला), कुलचंद्र एवं खाराखेड़ा में सामान्य वर्ग (महिला), गुड़िया में SC, चाहूवाली में सामान्य वर्ग, डबलीकलां में SC (महिला) तथा डबलीखुर्द में सामान्य वर्ग आरक्षित है।

इसी प्रकार चंदूरवाली में SC, तलवाड़ा झील में GEN, गांडीवाला में SC (महिला), पन्नीवाली व पीरकामड़िया में GEN, बशीर एवं बेहरवाला कलां में GEN (महिला), मल्लड़खेड़ा में SC (महिला) निर्धारित किया गया है।

दूसरी ओर मसीतांवाली एवं मेहरवाला में GEN, मिर्जावाली मेर में SC, राठीखेड़ा में OBC (महिला), रामपुरा उर्फ रामसर में GEN, सुरेवाला में GEN (महिला), सलेमगढ़ मसानी एवं सहारणी में SC, साबुआना में GEN (महिला), सालीवाला में SC (महिला), सिलवाला खुर्द में GEN (महिला), 12 डीबीएल में OBC (महिला), 13 सीडीआर में GEN (महिला), 5 केएचआर (मानक टिब्बी) में OBC, भूरानपुरा में GEN तथा 4-5 आरडब्ल्यूबी में OBC के लिए निर्धारित किया गया है।

आरक्षण निर्धारण के बाद पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई है। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री हरीश कुमार सारन, नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, कनिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार सांवरिया, भवानी सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.