News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव, 19 अक्टूबर से नामांकन शुरू

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव, 19 अक्टूबर से नामांकन शुरू

जिला परिषद सदस्यों के नामांकन 19 अक्टूबर से होंगे शुरू

37 वार्डों के लिए 23 अक्टूबर तक जमा करवा सकेंगे नामांकन पत्र, 24 अक्टूबर को होगी संवीक्षा

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद हनुमानगढ़ के 37 निर्वाचन क्षेत्रों में सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए इसी दिन लोक सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर, 2026 तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच निर्धारित कक्षों में व्यक्तिगत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाए की गई हैं। जीए-55 की रसीद जारी करने, अभ्यर्थियों एवं प्रस्तावकों के नाम मतदाता सूची में जांचने और नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच के लिए कार्मिकों की बैठक व्यवस्था कलक्ट्रेट के मुख्य भवन के सामने वाहन पार्किंग स्थल पर रहेगी। नामांकन पत्र प्राप्त करने और पूछताछ के लिए भी अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं।

निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। वार्ड संख्या 1 से 13 तक के अभ्यर्थी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), हनुमानगढ़ के कार्यालय में प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 210 में नामांकन जमा करवा सकेंगे। वार्ड संख्या 14 से 25 तक के अभ्यर्थियों के लिए जिला कलक्ट्रेट के भू-तल पर कमरा नंबर 120 तथा वार्ड संख्या 26 से 37 तक के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम तल पर कमरा नंबर 206 निर्धारित किया गया है। इन कक्षों में संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था कलक्ट्रेट परिसर के बाहर की गई है। अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे जिला कलक्ट्रेट के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 206 में होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम समय-सीमा 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.