एचपीवी टीकाकरण महाअभियान,
एचपीवी टीकाकरण महाअभियान, 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा टीका
टिब्बी। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिब्बी के तत्वावधान में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी श्री बाबूलाल रैगर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इसलिए अभिभावक टीकाकरण को लेकर जागरूक रहें और अधिक से अधिक बालिकाओं को इस अभियान से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी पात्र बालिकाओं को समय पर टीका लगवाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
स्वास्थ्य विभाग ने भी आमजन से अपील की है कि अभियान के दौरान अधिकाधिक पात्र बालिकाओं का टीकाकरण करवाएं तथा स्वस्थ किशोरियों और बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
